रॉयल राजपूत संगठन द्वारा कम्बल एवम् गर्म कपड़े वितरण



🚩  संघे शक्ति कलयुगे।🚩 

हम सब को ज्ञात है कि इस समय भीषण ठंड पढ़ना चालू हो गई है। रॉयल राजपूत संगठन बिरसिंहपुर पाली इकाई द्वारा इस वर्ष हम सभी भाई मिलकर जो ठंड के कपड़े एवं कंबल इकट्ठा हुए थे उन्हें जरूरतमंद एवं असहाय लोगों तक पहुंचाने के कार्य में संतोष सिंह बैस, शैलेन्द्र सिंह, भानु गहरवार, पुष्पेंद्र गौतम, अमर सिंह बैस, भूपेंद्र सिंह गौतम, पवन सिंह बैस एवं अन्य सदस्यों का योगदान रहा। आप सभी से गुज़ारिश है कि आप जब भी रात में अपनी कार या अन्य वाहनों से कहीं बाहर जायें तो अपने पुराने कपड़े, स्वेटर और कम्बल अपने साथ रख लें, जहाँ भी आपको कोई बच्चा, बुजुर्ग या ज़रूरतमंद ठण्ड से ठिठुरता मिले तो आप उन कपड़ों को जरूरतमंद लोगो को दे दें। आपका यह एक कदम उठाने से किसी गरीब की जान बच सकती है।
एक और निवेदन:- कृपया यह सन्देश इंसानियत के नाते दूसरों तक प्रसारित करें।

- शंकर सिंह बैस
तहसीेल  IT सेल प्रभारी
रॉयल राजपूत संगठन
बिरसिंहपुर पाली, उमरिया (म०प्र०)

Comments

Popular posts from this blog

रॉयल राजपूत संगठन बिरसिंहपुर पाली का रूबेला खसरा टीकाकरण जागरूकता अभियान