"क्षत्रिय होली मिलन समारोह" रॉयल राजपूत संगठन बिरसिंहपुर पाली
रॉयल राजपूत संगठन बिरसिंहपुर पाली के तत्वाधान मे आज दिनांक 24-मार्च-2019 को "क्षत्रिय होली मिलन समारोह " का कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे शहडोल से आए हुये श्री चक्रधर सिंह बघेल जी एवं रॉयल राजपूत संगठन शहडोल के पदाधिकारी रहे। इस कार्यक्रम में हमारी विलुप्त हो रही प्रथा "फाग गायन" का कार्यक्रम विशेष रहा। अतिथि एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा समाज की भूमिका एवं विचार प्रकट किया गया । बिरसिंहपुर पाली से राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह मल्ल, जितेंद्र सिंह सिसोदिया, व्ही०के०एस० बघेल, कल्याण सिंह, भारतेन्दु सिंह बघेल, लाल सिंह सिकरवार, गजराज सिंह बैस, विजय बहादुर सिंह बघेल, बहादुर सिंह,रामबहादुर सिंह परिहार एवं अन्य क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारी - संतोष सिंह बैस (तहसील अध्यक्ष ), भानुप्रताप सिंह गहरवार (तहसील उपाध्यक्ष), श्रवण सिंह परिहार (ब्लॉक अध्यक्ष), पुष्पेंद्र सिंह गौतम (ब्लॉक उपाध्यक्ष), पवन सिंह बैस (तहसील कोषाध्यक्ष), शैलेंद्र सिंह (तहसील प्रभारी), भ...