रॉयल राजपूत संगठन बिरसिंहपुर पाली का रूबेला खसरा टीकाकरण जागरूकता अभियान

रॉयल राजपूत संगठन बिरसिंहपुर पाली के तत्वाधान में आज दिनाँक 18/01/2019 को प्रशासन की अपील और मंशा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह बघेल जी के आदेश एवं सर्व कल्याण के भाव से रॉयल राजपूत संगठन बिरसिंहपुर पाली द्वारा पूर्व माध्यमिक संजय शिशु विद्यालय में जानलेवा संक्रामक बीमारी  "रूबेला"  के टीकाकरण को सफल बनाने के सम्बन्ध मे जहाँ बच्चों एवं उनके अभिवावकों को जागरूक किया गया और बीमारी के कारण और बचाव के विषय मे महत्वपूर्ण विस्तृत जानकारी दी गयी।
संगठन का इस क्षेत्र मे कार्यक्रम करने का कारण टीकाकरण में अभिवावकों और बच्चों द्वारा दिखाई गयी असमर्थता थी, जिन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों और संगठन के पदाधिकारियों द्वारा दिए गये प्रशिक्षण और विस्तृत जानकारी के बाद टीकाकरण कराने की शपथ ली और दूसरों को जागरूक करने और टीकाकरण कार्यक्रम सफल  बनाने का भरोसा दिलाया।  इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश श्रीवास्तव, शिक्षक रवि केवट, रामसेवक यादव, मोहिनी विश्वकर्मा, ओमलता विश्वकर्मा, चिकित्सक नर्श कल्पना पटेल, सरिता मिसराम, काशी विश्वकर्मा, सुनीता विश्वकर्मा, संगठन के पदाधिकारी अध्यक्ष संतोष सिंह बैस, उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह गहरवार, प्रभारी शैलेन्द्र सिंह,विधि सलाहकार नृपेंद्र सिंह बघेल, मंत्री भूपेंद्र सिंह गौतम, आदित्य सिंह बैस, आईटी सेल प्रभारी शंकर सिंह बैस, लोकेश सिंह बैस, अजय सिंह परिहार, पवन सिंह बैस, अभिषेक सिंह राजपूत एवं अभिवावक, छात्र छात्राएँ आदि भारी संख्या मेँ उपस्थित रहे ।

 शंकर सिंह बैस
तहसील IT सेल प्रभारी
रॉयल राजपूत संगठन
बिरसिंहपुर पाली, जि० उमरिया (म०प्र०)



Comments